
विद्यालय के दर्जनों ताले तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के गांव मुर्शदपुर में एक सरकारी स्कूल के दर्जनों ताले तोड़कर बदमाश लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले उड़े।
गांव मुर्शदपुर में राजकीय इंटर कॉलेज है कॉलेज के प्रधानाचार्य मनजीत कौर है। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के मुताबिक 2 अक्टूबर को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रशांत विद्यालय पहुंचा तो वहा ताले टूटे हुए देखकर दंग रह गया और उसने प्रधानाचार्य को फोन पर घटना की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने मौके पर जाकर देखा कि विद्यालय के दर्जनों ताले टूटे पड़े हैं और इनवर्टर, सीपीयू, पंखे, पर्दे, स्टेशनरी तथा जरूरी अभिलेख गायब है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















