
“जीवित्पुत्रिका व्रत जिउतिया पूजन शनिवार आज किया जाएगा”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संतान के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए किए जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) पूजन 03 अक्टूबर शनिवार को किया जाएगा. भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पं0 के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने बताया कि भविष्य पुराण में वर्णित यह अत्यंत कठिन व्रत है जो आश्विन कृष्णपक्ष अष्टमी को निर्जला रखा जाता है. इसमें सभी वस्तुएँ जैसे फल, खिलौने आदि 8-8 की संख्या में चढ़ाने की परम्परा है. महिलाएं सामूहिक रूप से पूजन कर जीमुतवाहन की कथा सुनती है. व्रत का पारण 04 अक्टूबर को सूर्योदय बाद किया जाएगा, 03 अक्टूबर को ही 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत पूजन का समापन तथा महालय पक्ष के अष्टमी तिथि का तर्पण व श्राद्ध भी होगा.
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















