
धौलाना तहसील में आमरण अनशन जारी, राष्ट्रपति के नाम खून से लिखे खत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज की ओर से शुरू किया गया आमरण अनशन अभी भी जारी है। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम खून से लिखे खत तैयार किए। छोटे बच्चों ने भी अपने खून से लिखे पत्रों के माध्यम से मांगों की ओर ध्यान आकर्षित किया।
अनशन स्थल पर सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने आंदोलन को समर्थन दिया। दिनभर तहसील परिसर में लोगों की आवाजाही बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने, एससी-एसटी एक्ट में आवश्यक संशोधन किए जाने और यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग उठाई।
आंदोलनकारियों का कहना है कि आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट की संवैधानिक समीक्षा कर आवश्यक संशोधन किए जाने चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग भी मंच से उठाई गई।
अनशन स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम खून से लिखे पत्रों के जरिए भी अपनी मांगों को सामने रखा।
अनशन स्थल पर युद्धि राणा, आकाश राणा, भूपेंद्र तोमर, ठाकुर शक्ति राणा, मनोज तोमर, ओमेंद्र तोमर, शिवकुमार राणा (मांगे लंबरदार), एडवोकेट संजय तोमर, एडवोकेट पृथ्वी सिंह, अजीत भदौरिया, रवि राणा, करण राणा, देव ठाकुर, हरिओम, गौरव, कपिल राणा, विशाल राणा, हरिओम राणा और अमित राणा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















