
नाहल गांव में जन सहयोग से हवा हवाई मार्ग की मरम्मत शुरू, दिग्विजय सिसोदिया ने फीता काटकर किया शुभारंभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव नाहल में बरसात के कारण खराब हुए हवा हवाई वाले रास्ते की मरम्मत का कार्य जन सहयोग से शुरू कराया जा रहा है। रास्ता खराब होने के चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए अब इस रास्ते की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।
धौलाना विधानसभा क्षेत्र के सपा के भावी प्रत्याशी एवं युवा नेता दिग्विजय सिसोदिया ने मरम्मत कार्य के शुभारंभ अवसर पर फीता काटकर कार्य की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और रास्ते की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मार्ग के बेहतर निर्माण और मरम्मत को लेकर ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा की।
दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन की सुविधा बेहद जरूरी है। बरसात के कारण रास्ता खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए जन सहयोग से इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामूहिक प्रयास गांव के विकास और ग्रामीणों की सुविधा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जन सहयोग से होने वाला यह प्रयास नाहल गांव के लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाने में सहायक होगा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी रास्ते की मरम्मत शुरू होने पर खुशी जताई और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। दिग्विजय सिसोदिया ने इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीण साथियों का हृदय से धन्यवाद किया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















