
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): अवैध रूप से औद्योगिक इकाइयों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के इमटोरी के पास स्थित एक ठिकाने पर किसानों के हक के अनुदानित यूरिया को पीसकर फैक्ट्री में सप्लाई किया जा रहा था। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने गुरुवार को टीम के साथ छापा मार कार्रवाई की और इस अवैध धंधे का खुलासा किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सब्सिडी वाले यूरिया के 190 कट्टे बरामद किए हैं। टीम मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश का कहना है कि हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इमटोरी के पास इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा था जहां पर अनुदानित यूरिया लाकर ग्राइंडिंग मशीन के माध्यम से उसे पीसकर पोल्ट्री फीड बनाने फैक्ट्री में सप्लाई किया जा रहा था। टीम ने मौके से गुजरात नर्मदा फर्टिलाइजर्स कारपोरेशन के अनुदानित यूरिया के 190 इकट्ठे बरामद किए हैं। फिलहाल जनपद हापुड़ में पिछले तीन महीनों से इस कंपनी के यूरिया की सप्लाई नहीं हुई है। ऐसे में आसपास के जिलों से इसे यहां लाकर पीसा जा रहा था। फिलहाल टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इसके पीछे किसका हाथ है? टीम को मौके से तीन मजदूर भी मिले है। बता ते चलें कि कंपनी की डिटेल्स और पैच नंबर से टीम मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















