
बहादुरगढ़ में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, 10 नामजद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के सलारपुर गांव के पास गत्ता फैक्टरी के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच अचानक झड़प हो गई। सड़क पर खुलेआम हो रहे इस बवाल को देखकर राहगीरों में भगदड़ मच गई। इस खूनी झड़प में दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ते रहे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति पर काबू पाया और मामले में कड़ा रुख अपनाया है। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रथम पक्ष के मोहम्मदपुर रूस्तमपुर निवासी बोबी, सनी, और दीपांशु के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वहीं, दूसरे पक्ष के कटीरा जाफराबाद निवासी मोहन, उदय, कब्बू, वंश, हर्ष तथा सलारपुर के रहने वाले रितिक और लकी को नामजद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















