
जंगली जानवर ने पेड़ पर किया नीलगाय के बच्चे का शिकार, ग्रामीणों में दहशत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव अक्खापुर में जंगली जानवर ने नीलगाय के बच्चे का शिकार किया और शहतूत के पेड़ पर उसे अपना निवाला बनाया। लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मौके से जंगली जानवर को भागते हुए भी देखा है।
शहतूत के पेड़ पर नीलगाय के बच्चे का शव लटका मिलने के पर ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर नीलगाय के बच्चे को मारकर पेड़ पर ले गया और ऊपर बैठकर उसे अपना निवाला बनाया।
गांव में काफी समय से जंगली जानवर दिखाई देने की बात ग्रामीण कह रहे हैं, जिससे किसानों में भारी दहशत है। किसान डर-डर कर खेतों पर जा रहे हैं।
सूचना पर नानपुर चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग को भी सूचना दे दी गई है। गढ़मुक्तेश्वर वन विभाग रेंजर का कहना है कि टीम जल्द मौके पर पहुंच रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















