
एमएलसी मेरठ खंड स्नातक मतदाता सूची से खफा सपाइयों का धरना
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित धांधली के आरोप में सपा नेताओं ने गुरुवार को जिला निर्वाचन दफ्तर पर धरना देकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर (बबलू प्रधान) के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता गुरुवार को कलेक्टेट पहुंचे और धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरठ खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए तैयार मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम शामिल किए हैं जो किसी संस्थान में कार्यरत हैं और उनकी सहमति नहीं है। इस साजिश के पीछे भाजपा नेता का हाथ है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सपा नेताओं ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन चलाएंगे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















