
पिलखुवा : ऊपर के कमरे में धधकी आग, छत से छलांग लगाकर बची जान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा नगर क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बुधवार को यहाँ एक मकान के ऊपर वाले कमरे में रखी इनवर्टर की बैटरी में अचानक आग लग गई।
हादसे के वक्त घर में मौजूद रवि की पत्नी साक्षी खाना बना रही थीं। जैसे ही उनकी नजर कमरे से निकलती आग की लपटों और धुएं पर पड़ी, व घबरा गईं। कोई और रास्ता न देखकर अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने तुरंत छत से नीचे छलांग लगा दी।
आग और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया।
शुरुआती जांच के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण इनवर्टर बैटरी में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत यह रही कि समय रहते साक्षी बाहर निकल आईं और आग आसपास के घरों में नहीं फैली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और फायर टीम मौके का मुआयना कर जांच कर रही है।”
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















