
सिंभावली गन्ना समिति में एजीएम की बैठक, गन्ना भुगतान को लेकर हंगामा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):सिंभावली। सिंभावली सहकारी गन्ना समिति में एजीएम की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सरदार जितेंद्र पाल सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव राकेश पटेल ने किया।
बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान और गन्ना सेंटरों को लेकर हंगामा हो गया। बैठक में डायरेक्टर, प्रधान और समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान अमित त्यागी, पवन हुड्डा, दिनेश खेड़ा सहित किसान यूनियन के नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अध्यक्ष को घेरा। बताया गया कि हंगामा बढ़ने पर अध्यक्ष परिवार में बीमारी का बहाना बनाकर बैठक से निकल गए।
किसानों ने मांग की कि गन्ना भुगतान समय पर करने वाली मिल को गन्ना सेंटर दिए जाएं और बकाया भुगतान जल्द कराया जाए। गन्ना समिति के सचिव राकेश पटेल ने कहा कि किसानों की सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि गन्ना किसानों की बैठक साल में दो बार होती है, जिसमें किसानों की समस्याएं सुनकर प्रस्ताव पास कर लखनऊ भेजे जाते हैं। 35 सेंटर सिंभावली शुगर मिल को वापस आ गए हैं, जिससे किसान परेशान हैं। गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों को भी बैठक में शामिल किया जाए। शुगर फैक्ट्री बिकने जा रही है, पहले किसानों का भुगतान किया जाए, नहीं तो सिंभावली शुगर मिल के सभी दफ्तरों में ताला डाला जाएगा।
बैठक में डायरेक्टर राजीव दहमा, संदीप सिंधु, अमित त्यागी, अमरपाल सिंह, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह, धनपाल, गजेंद्र, शिवरतन, दीपक, मनोज सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















