
ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में चार लोग घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चार लोग घायल हो गए। इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला मंगलवार का बताया जा रहा है जब एक ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार एक युवक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे फंस गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई जबकि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कुल चार लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस व ग्रामीणों ने बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















