
सरकारी अस्पतालों का समय बदला, सीएचसी में सुबह 10 बजे से शुरू होगी ओपीडी
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकारी अस्पतालों में भी समय बदल गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का काफी दबाव रहता है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक ओपीडी का समय बदल गया है। 10:00 बजे से शाम 4:00 तक हो गया है। इस समय में ओपीडी नियमित रूप से संचालित होगी। इससे पहले ग्रीष्मकालीन समय में ओपीडी का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक था जो अब बदल गया है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में मरीज अपना उपचार कराने के लिए पहुंचते हैं। फिलहाल मौसम में हुए बदलाव के चलते अस्पताल का समय भी बदल दिया गया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















