
धौलाना में तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी, UGC एक्ट में संशोधन की उठी मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना तहसील परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे सवर्ण समाज का आमरण अनशन मंगलवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन के दौरान सवर्ण स्वाभिमान मंच के संयोजक कपिल शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी जाति, धर्म या संप्रदाय के खिलाफ नहीं है। उन्होंने मांग की कि आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट की संवैधानिक रूप से समीक्षा की जाए और इसमें जरूरी संशोधन किए जाएं। वहीं, साठा चौरासी विकास मंच के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और लोकगायक उपेंद्र राणा ने कहा कि आरक्षण का लाभ ले रहे आर्थिक रूप से संपन्न वर्ग की समीक्षा होना बेहद जरूरी है। इस मौके पर कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और युवा पहुंचे। गढ़मुक्तेश्वर से विनोद सिंह और दुर्गेश तोमर के नेतृत्व में आए युवाओं की टीम ने भी धरने को अपना पूरा समर्थन दिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















