
पौधों की सुरक्षा में ही ‘सेंध’: हापुड़ में मिलीभगत से चोरी हुए 40 ट्री गार्ड, जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के रामपुर रोड पर हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण सुरक्षा के लिए लगाए गए करीब 40 ट्री गार्ड अचानक गायब हो गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस चोरी में नगर पालिका के ही एक कर्मचारी की मिलीभगत होने का गंभीर आरोप सामने आया है।
मामला तब सामने आया जब ठेकेदार ने इस पूरी घटना की शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों से की। शिकायत मिलने के बाद जब अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, तो पाया कि रामपुर रोड पर कई जगहों से ट्री गार्ड गायब थे और कुछ स्थानों पर पौधे भी टूटे हुए मिले।
ठेकेदार के मुताबिक, हरिशंकरी के रूप में रोपे गए इन पौधों की सुरक्षा के लिए ये ट्री गार्ड लगाए गए थे, जिन्हें अब निशाना बना लिया गया है। फिलहाल, पालिका अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















