
👁 18 views Views
सेवा मेरा योगदान के तहत वृक्षारोपण
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM): हापुड़ के पास गांव नवादा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसका उद्घाटन सांसद अरुण गोविल ने फीता काटकर किया।सेवा मेरा योगदान के तहत सभी ने एकजुट होकर वृक्षारोपण किया और नागरिको को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण की नींव रखने का संकल्प है। हम सभी मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प लें।इस अवसर पर जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर, जिलाध्यक्ष कविता माधरे आदि भाजपाई उपस्थित थे।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867




















