
16 साल की किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 16 साल की किशोरी किसी के साथ चली गई। इसके बाद परिजनों ने किशोरी को काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ न लगा। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिजनों के मुताबिक किशोरी पिछले कुछ महीनों से इंस्टाग्राम पर पिलखुवा क्षेत्र के खेड़ा के रहने वाले करण नाम के युवक से बातचीत कर रही थी। परिजनों ने दोनों को कई बार समझाया, लेकिन बातचीत जारी रही। 29 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे किशोरी घर से बिना बताए चली गई। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। परिजनों ने किशोरी के करण के साथ जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से तलाश की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















