
हापुड़: अमन की हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय अमन सागर पुत्र हंसराज की हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि रुपए के लेनदेन के चलते अमन की किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर में कई बार वार किए गए थे। पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने की बात कह रही है।
ज्ञात हो कि 25 वर्षीय अमन की मंगलवार की सुबह बदनौली पुलिया स्थित अपने खेतों पर खून से लथपथ लाश मिली थी जिसका शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। पुलिस की जांच में पता चला कि अमन ने ₹70,000 अपने दोस्तों को उधार दिए थे। 27 नवंबर को उसकी बहन की शादी होनी है जिसके चलते उसने दोस्तों से तकादा किया। अमन मोदीनगर रोड की मोड पर स्थित किराने की दुकान पर अपने पिता का सहयोग करता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था जो सोमवार की रात 7:00 बजे से लापता था। वह स्कूटी से कुछ देर में लौटने की बात कह कर गया था जो वापस नहीं लौटा। उसका शव मंगलवार की सुबह खेतों पर पड़ा मिला था। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उधारी के रुपए मांगने पर अमन की हत्या की गई है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















