
रोजगार मेले में 587 अभ्यर्थी हुए शार्टलिस्ट
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजपुताना रेजिमेंट इण्टर कॉलेज पिलखुवा में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेला में 1153 प्रतिभागी अभियर्थियो में से 587 अभियर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।
17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद हापुड़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके अंतर्गत मंगलवार को धौलाना में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सेवा फर्स्ट इन्नोवेशन चैलेंज के अंतर्गत राजपुताना रेजिमेंट इण्टर कॉलेज पिलखुवा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 1153 प्रतिभागी अभियर्थियो द्वारा भाग लिया गया और 587 अभियर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतो में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पुष्पावती पूठ एवं प्राचीन दतियाना मंदिर में महायज्ञ भी आयोजित किया गया।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















