
लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना के शुभारंभ पर महिलाओं को साडी व मिठाई बांटी
हापुड सूवि(ehapurnews.com):लोकमाता अहिल्यावाई मातृ शक्ति योजना के अन्तर्गत योजना का शुभारम्भ किया गया एवं 26.09.2026 को सभाकार कक्ष जिलाधिकारी कार्यालय जनपद हापुड़ में कपिल देव अग्रवाल,राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), जिलाधिकारी, एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक, जनपद हापुड़ तथा सदर विधायक विजयपाल आढती, के द्वारा महिलायों को मिष्ठान एवं साड़ी वितरण के पश्चात उक्त योजना का शुम्भारम्भ किया गया एवं मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में विधिवत् इस योजना का उदघाटन एवं दिनांक 31.08.2026 से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलायों ने उ०प्र० परिवहन निगम की बसों में यात्रा प्रारम्भकी तथा उनके द्वारा उ०प्र० सरकार एवं यशश्वी मुख्यमंत्री जी की सराहना एवं भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।2. प्रतिदिन परिचालकों को काउन्सिलिंग के माध्यम से डिपो स्तर पर 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को अधिकतम सूचित करते हुये निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान किये जाने सम्बन्धी निर्देश प्रसारित किये जा रहे है।3. इस हेतु परिचालकों को शून्य टिकट निर्गत करनें एवं महिलाओं से आयु प्रमाण पत्र स्वरूप आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड प्राप्त कर इसका अंकन करनें हेतु पूर्णत्या प्रशिक्षण दिया जा चुका है।4. योजना प्रारम्भ तिथि 30.08.2026 से दिनांक 27.09.2026 तक कुल 4094 पात्र महिलाओं द्वारा यात्रा की गई। इस योजना का लाभ लेते हुये हापुड़ डिपो, उ०प्र०परिवहन निगम की बसों में विभिन्न मार्गो पर यात्रा की गई।5. हापुड़ डिपो, को राजस्व हानि के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि हापुड़ डिपो का राजस्व वृद्धि में प्रदेश में सर्वोच्च 10 डिपो में 05 स्थान प्राप्त किया गया। डिपो के राजस्व हांनि की खबर असत्य एवं निराधार है।6. योजना प्रारम्भ तिथि से दिनांक 27.09.2026 तक निरन्तर 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में बढोत्तरी परिलक्षित हुई है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















