
दुपहिया वाहन की सवारी को भी हेलमेट जरूरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अब बाइक पर बैठने वाले सहयात्री को हेलमेट लगाना होगा। इस नियम का जो भी उल्लंघन करेगा, उसके वाहन का ऑनलाइन चालान कटेगा। ई-चालान की अब जो नई व्यवस्था लागू होगी, उसमें यह विकल्प रहेगा, जिससे चालान किए जाएंगे। पुरानी ई-चालान व्यवस्था में इसका विकल्प नहीं था, लिहाजा चालान नहीं हो पा रहे थे। पहले सिर्फ बाइक चालक के हेलमेट न लगाने पर चालान काटने का प्रावधान था।
काफी समय पहले से बाइक के सहयात्री को भी हेलमेट अनिवार्य किया जा चुका है, जिससे हादसों में लोगों की जान बच सके। मगर बाइक सवार इसका उल्लंघन करते हैं। वर्तमान में यातायात विभाग चालान प्रणाली को अपडेट कर रहा है, जिसमें सहयात्री के हेलमेट न लगाने पर चालान की व्यवस्था होगी। एक निश्चित राशि का भुगतान वाहन स्वामी को करना होगा। ये चालान एप और आईटीएमएस के कैमरों से किए जा सकेंगे। वहीं, फोटो क्लिक करके भी चालान हो सकेंगे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















