
गंगा तट पर आराम फरमाता दिखा घड़ियाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित शंकराटीला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गंगा किनारे अचानक एक विशालकाय घड़ियाल देखा गया।
सोमवार दोपहर को गांव के कई किसान रोज़ की तरह गंगा किनारे अपने खेतों में काम कर रहे थे। तभी अचानक उनकी नजर किनारे पर आराम कर रहे एक भारी-भरकम घड़ियाल पर पड़ी। घड़ियाल को इतने करीब देखकर किसानों के हाथ-पांव फूल गए और वे तुरंत खेतों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग खड़े हुए।
घड़ियाल की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के तमाम ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। गंगा किनारे इस तरह घड़ियाल मिलने से स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















