
19.35 लाख की देनदारी का मामला, संपत्ति की नीलामी का आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के मीरपुर कला का एक मामला सामने आया है जहां बैंक का बकाया कर्ज जमा न करने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामला हापुड़ जिले के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के मीरपुर कला गांव का है।
एडीएम संदीप सिंह के अनुसार, मीरपुर कला निवासी होराम सिंह (पुत्र सरूप सिंह) पर बैंक का 19.35 लाख रुपये का बकाया है। लोन चुकता करने के लिए 24 अक्टूबर 2025 को मांग पत्र भेजा गया था। इसके बाद 1 जनवरी 2026 को आरसी प्रपत्र-36 जारी कर नोटिस तामील कराया गया, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं कराई गई।
मामले में कार्रवाई करते हुए एसडीएम हापुड़ के आदेश पर 10 मार्च 2026 को देनदार की अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई थी। दस्तावेजों के मुताबिक, कुल 4.547 एकड़ जमीन का 1,19,94,750 रुपए बताया गया है। निलामी के लिए 3.25 जिसका गाटा संख्या 252 में 1.0470 हेक्टेयर बकायेदार का 0.5235 हेक्टेयर हिस्सा तय किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹39,26,250 है। इस संपत्ति की नीलामी 16 अक्टूबर 2026 को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराई जाएगी।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















