
हापुड़ जनपद का 16 वां स्थापना दिवस मनाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ जिला बनाओ समिति के संयोजक/संरक्षक डाक्टर एस के कौशिक के संरक्षण में हापुड़ जिला पंचायत कार्यालय में हापुड़ जनपद के 16 वे जन्मदिन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में राष्ट्रीय सैनिक संस्था हापुड़ यूनिट के सहयोग तथा अन्य समाज सेवी संगठनों की मौजूदगी में मनाया गया।
इस अवसर पर डाक्टर एस०के०कौशिक ने कहा कि अभी हापुड़ जिले के सीमा विस्तार की जरूरत है इसी बीच राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी ने सीमा विस्तार के लिए डाक्टर एस०के०कौशिक को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही वहीं समाजसेवी पंडित नानकचंद शर्मा ने कहा अभी फिलहाल में एक हापुड़ जनपद जन्मदिन मनाने की समिति का गठन किया जाएगा जिसकी घोषणा आगामी दिनों में कर दी जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नवरत्न त्यागी ने व संचालन पं० नानकचंद शर्मा ने किया।
वक्ताओं में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, हरिराज सिंह त्यागी, हरिसिंह, विजय चौधरी, ओमदत्त त्यागी,जैन सहाब, प्रमोद नागर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोंजक सरदार राजेन्द्र सिंह औलख,जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा, प्रशासनिक सदस्यों में योगेन्द्र त्यागी सूदना,रहे इसी बीच में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों व प्रशासनिक सदस्यों ने डाक्टर एस०के०कौशिक व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















