
बारिश से धान की फसल को नुकसान की खबर दें
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जनपद हापुड़ के समस्त बीमित कृषकों के लिए यह खास खबर है कि जनपद में लगातार हो रही वर्षा से बीमित / अधिसूचित फसल धान में होने वाले नुकसान की सूचना टोल फ्री नम्बर 14447 पर अथवा अंपने के०सी०सी० से सम्बन्धित बैंक शाखा कार्यालय में अथवा सम्बन्धित बीमा कम्पनी कार्यालय में 72 घन्टे के अन्दर दर्ज कराने का कष्ट करें, ताकि सम्बन्धित विभागों से बीमित फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराते हुए क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा का भुगतान दिलाया जा सकें। फसल बीमा से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत एवं समाधान हेतु एग्री० इन्श्योरेंश क० आफ इण्डिया लि०, हापुड़ के जिला समन्वयक / तहसील समन्वयक श्री अमित कुमार मो० 8090980967, तहसील समन्वयक धौलाना तहसील श्री देशराज सिंह मो० 9873087500, व तहसील समन्वयक गढ़मुक्तेश्वर तहसील श्री धीरेन्द्र सोलंकी मो० 9756482038 से संपर्क कर सकते हैं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















