
सिंभावली: मकान में हुई चोरी का खुलासा, जेवरात, नकदी समेत एक आरोपी दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने दो दिन पूर्व ग्राम अनूपपुर डिबाई में स्थित मकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर, 39,500 नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को भी दबोचा है। पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने ग्राम बुक लाना मजार के पास से गिरफ्तार किया जिसका नाम नसीम उर्फ अनस पुत्र अनीश निवासी ग्राम अठसैनी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ है।
गांव के रहने वाले सरताज पुत्र फुरकान ने बताया कि 25 सितंबर को वह अपने खेतों में परिजनों के साथ मूंजी काटने के लिए गए थे। परिजन खेतों में मूंजी काटकर जब घर लौटे तो 26 तारीख को उन्हें रुपयों की आवश्यकता पड़ी तो देखा कि घर में रखें संदूक का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद उन्हें जानकारी हुई कि चोरों ने संदूक से चांदी के तीन हाथ फूल, चार जोड़ी पाजेब, झुमकी, नथनी, माथे का झूमर, सोने के कंगन, दो लाख की नगदी चुराकर फरार हो गए। उसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि यह सभी सामान उसके भाई व भांजे की शादी के लिए जमा कर रखा था। शादी से पहले हुई चोरी से परिजनों में बेहद नाराज़गी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















