
कांग्रेस चुनाव आयोग से बिना शर्त माफी मांगे
हापुड़, सीमन/हर्ष त्यागी (ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ की अध्यक्ष रेखा नागर व भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने सोमवार को कांग्रेस पर पलटवार करते हुए चुनाव आयोग पर लगे आरोपों को गलत बताया और कहा कि बार-बार की हार से बौखलाई कांग्रेस को चुनाव आयोग से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे, बे बुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगाकर अपनी नाकामयाबी पर पर्दा डालने के समान हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और विपक्षी इंडिया गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश भ्रम और मनगढ़ंत कहानियों की राजनीति पूरी तरह ध्वस्त हुई है। चुनाव आयोग की स्पष्टता के बाद कांग्रेस के आरोपों की असलियत सामने आ गई है। अब कांग्रेस को वास्तविक तथ्यों का सम्मान करना चाहिए।
भाजपा नेत्रियों ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से देश व जनता के हित में कार्य कर रहा है अब कांग्रेस को चुनाव आयोग से माफी मांगी चाहिए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















