
👁 16 views Views
कार सवार बदमाशों ने कपड़ों से भरे कैंटर को लूटा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने सोमवार को कपड़ों से भरे कैंटर को लूट लिया। बताया जा रहा है कि हथियारों के बल पर बदमाशों ने कैंटर चालक को बंधक बनाया और कैंटर लेकर फरार हो गए।
कैंटर लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुटी है। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















