
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित गंगानगर कॉलोनी के रहने वाले दो सगे भाइयों समेत चार पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सड़क पर कब्जा जमाया हुआ है और आने जाने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट भी की है। साथ ही महिला पर छिंटाकशी भी की।
हापुड़ के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह व्यापारी है। 30 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे वह परिवार के साथ बृजघाट गंगा स्नान के लिए जा रहा था। उन्होंने देखा कि गंगानगर कॉलोनी में घर से आगे मोड पर विकास अग्रवाल पुत्र चेतन प्रकाश निवासी गंगानगर कॉलोनी रेलवे रोड हापुड़ की गाड़ी सड़क पर खड़ी हुई है। गाड़ी सड़क के बीच में खड़ी हुई थी जिसकी वजह से पीड़ित की गाड़ी नहीं निकल पाई। जब उन्होंने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो अंदर मौजूद विकास अग्रवाल का भाई विवेक अग्रवाल, विकास का बेटा माधव अग्रवाल और यश अग्रवाल गाली देते हुए बाहर आए और उन्होंने पहले तो गंदी-गंदी गालियां दी। साथ ही कार में मौजूद महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। महिलाओं के साथ छींटाकशी की और गंदी-गंदी गालियां दी।
मौके पर पीड़ित के दो पोतों को आरोपियों ने गला दबाया और जमकर हाथापाई व मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि दबंग ने घर में जगह होने के बावजूद भी सड़क पर कब्जा करने के उद्देश्य से गाड़ी नीचे खड़ी की है। वह सड़क पर जबरदस्ती कब्जा कर रहा है। उसने परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी है।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे का तीन बार ऑपरेशन हो चुका है। ऐसे में वक्त-बेवक्त उन्हें अस्पताल जाना पड़ता है। बीच में गाड़ी खड़ी होने से परेशानी होती है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने कॉलोनी के आम रास्ते पर जबरदस्ती कब्जा कर उसे घेर हुआ है। आरोपियों का मुख्य द्वार भी काफी चौड़ा है जिसके अंदर वाहन खड़ा हो सकता है जो सड़क पर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए विकास अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, माधव अग्रवाल और यश अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















