
बड़ी खबर: आज से होने वाली तीन दिन की बैंक हड़ताल स्थगित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल इंडियन बैंक असोसिएशन और यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक के बाद स्थगित कर दी गई है। हड़ताल टलने के कारण आज से देश के सभी बैंकों में कामकाज पूरी तरह सामान्य रूप से जारी रहेगा। सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है।
आपको बता दें कि कई मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने सोमवार आज 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया था जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले से बैंक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















