
नाले में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कम्प
हापुड़, सीमन/हर्ष त्यागी (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित नगर पालिका गेट के निकट नाले से रविवार की दोपहर बाद एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला।
रविवार की दोपहर को कुछ लोगों को नगर पालिका गेट पर स्थित नाले में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव देखकर हड़कम्प सा मच गया। राहगीरों ने नाले में पड़े शव की सूचना अतरपुरा पुलिस चौकी को दी। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया है परंतु समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। ऐसा प्रतीत होता है कि रात मे कोई व्यक्ति किसी वक्त नाले में गिर पकड़ा और उसकी मौत हो गई।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















