
सड़क बनी जंग का अखाड़ा, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और बीच सड़क पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन से अधिक लोग इस मारपीट में शामिल रहे। 17 सेकंड की वीडियो में सड़क पर झगड़े का पूरा तांडव दिखाई दे रहा है। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामला थाना धौलाना क्षेत्र के देहरा का बताया जा रहा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















