
श्री राधा छठी महोत्सव में झूमे भक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राधे राधे सेवा परिवार के तत्वावधान में श्री राधा छठी महोत्सव की श्रृंखला में विशाल भावपूर्ण संकीर्तन का आयोजन श्री मंशा देवी मंदिर बुलन्दशहर रोड पर किया गया। श्री राधा कृपा कटाक्ष से संकीर्तन को प्रारंभ कर मयंक गाबा ने श्री कृष्ण महामंत्र से भक्तों मंत्रमुग्ध किया, तदोपरांत खूब भावपूर्ण भजन सुनाकर भक्तों झूमने पर मजबूर किया। और अंत बधाई और ढांढी ढांढिन लीला सुनाकर संकीर्तन को विश्राम दिया। लगातार हुई बारिश में भी भक्तो का उत्साह बना रहा।
उत्सव में, राजीव बाटला, प्रदीप बहल, तरुण बाटला, भूषण, राहुल जिंदल,ऋषभ, पंकज, दिनेश, अंकित, गिरीश,आदि ने सेवा की।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















