
मकान में रखें संदूक से लाखों की नकदी व आभूषण चोरी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया जहां से चोर घर में रखा कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। चोरी की घटना का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को मामले se अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव के रहने वाले सरताज पुत्र फुरकान ने बताया कि 25 सितंबर को वह अपने खेतों में परिजनों के साथ मूंजी काटने के लिए गए थे। परिजन खेतों में मूंजी काटकर जब घर लौटे तो 26 तारीख को उन्हें रुपयों की आवश्यकता पड़ी तो देखा कि घर में रखें संदूक का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद उन्हें जानकारी हुई कि चोरों ने संदूक से चांदी के तीन हाथ फूल, चार जोड़ी पाजेब, झुमकी, नथनी, माथे का झूमर, सोने के कंगन, दो लाख की नगदी चुराकर फरार हो गए। उसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि यह सभी सामान उसके भाई व भांजे की शादी के लिए जमा कर रखा था। शादी से पहले हुई चोरी से परिजनों में बेहद नाराज़गी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















