
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काली मस्जिद काजीवाड़ा निवासी शाइस्ता पुत्री बाबू ने ग्राम काशी, मेरठ निवासी इमरान पुत्र युसूफ, चमन पत्नी जहीर व किन्नर गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि 29 अक्टूबर 2023 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ उसका निकाह इमरान के साथ हुआ था। शादी के बाद पति इमरान की फुफ्फो चमन पत्नी जहीर के घर वह अपने शादी के समान के साथ गई थी। शादी उसके पति की फुफ्फो ने ही की थी। शादी में करीब 16 लाख रुपए उसके घर वालों ने खर्च किए थे।
पीड़िता का आरोप है कि पति की धोखाधड़ी के आधार पर तीन शादियां पहले हो चुकी हैं। शादी के 1 साल बाद वह गर्भवती हो गई उसके पति की फुफ्फो और उसके पति ने धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खिलाकर उसका गर्भ गिरा दिया। आरोप है कि चमन ने अपने पुत्र किन्नर गुड्डू की भी धोखाधड़ी और फर्जी तरीके से चार शादियां की थी और दहेज का सामान अपने पास रखकर तलाक देने के पैसे लेकर तलाक कर दिया।
ससुरालियों ने रुपए खरीदने के बहाने उसके परिजनों से ₹4 लाख मांगे और किराए पर रिक्शा चलाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग की। वहीं दहेज में तीन लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। जब उसके परिजनों ने रुपए नहीं दिए तो पीड़िता को आरोपियों ने घर से निकाल दिया। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी है कि किन्नर गुड्डू ने जान से मारने की धमकी भी दी है जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















