
गणपति बप्पा की भावपूर्ण बिदाई, विसर्जन से पहले एसपी ने की पूजा आरती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तत्वावधान में आर्यनगर हापुड़ में चल रहे लालपार्क गणपति महोत्सव अनंत चतुर्दशी पर बप्पा के श्रद्धापूर्ण विदाई के बाद प्रतिमा विसर्जन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विसर्जन से पूर्व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने लालपार्क गणपति महोत्सव में पहुँचकर गणपति पूजन आरती कर समाज व राष्ट्र के प्रगति, सद्भावना, शान्ति की कामना की तथा महोत्सव व्यवस्था में पिछले 11 दिनों से सेवा में लगी अनिशा सोनी पाण्डेय, पूनम शर्मा सहित महिला मंडली को बप्पा का स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
महासभा आचार्यगण पं0 मित्र प्रसाद काफ्ले, पंडित अजय पाण्डेय एवं पंडित जगदम्बा शर्मा ने समस्त पूजन कार्य विधिपूर्वक पूर्ण कराया। आचार्यगणों ने पुलिस अधीक्षक को महोत्सव स्मृति चिन्ह प्रदान कर मंगलकामना की, पूजन के बाद दोपहर 1.30 बजे ढ़ोल नगाड़ो के साथ धूमधाम से विदाई कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। आतिशबाज़ी के साथ ढ़ोल के धुन पर रंग ग़ुलाल उड़ाते नाचते गाते गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के उद्घोष के साथ भक्त श्रद्धापूर्ण उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। रास्ते में श्रद्धालु भीड़ ने शीश झुकाकर बप्पा से करुणादृष्टि कृपा बनाएं रखने की कामना की। कई श्रद्धालुओं के भावना के आंसू छलक गए।
महासभा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम मार्गदर्शक पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने बताया कि यह लगातार छठा महोत्सव था जो पूर्ण सफल रहा भगवान विघ्नहर्ता से सभी के भक्तों के रोग,शोक, कष्ट, कर्ज अपने साथ ले जाने तथा सभी के सुख समृद्धि की प्रार्थना की गईं पं0 मोक्ष शर्मा, अनुज अग्रवाल, शौर्य शर्मा, भरत श्रीहान पाण्डेय, पं0 प्रशांत वशिष्ठ, हर्षित शर्मा, निवेदिता अग्रवाल, पं0 हरीश शर्मा, राधा अग्रवाल, निशी शर्मा, माधव शर्मा, सोनिया बजाज, मनीषा सिंघल, कुमुद शर्मा, शिल्पी अग्रवाल, ऐश्वर्या पाण्डेय, संगीता शर्मा, रितु शर्मा, कुसुम शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















