
👁 11 views Views
आंगनवाड़ी बहनों को सम्मानित किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):तहसील हापुड़ के मोदीनगर रोड पर स्थित ब्लाक कार्यालय परिसर में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित समारोह में हापुड सदर विधायक विजयपाल आढती ने आंगनवाड़ी बहनों को सम्मानित किया और कहा कि सभी बहनें निष्ठा,लगन और मेहनत से कार्य करें।समारोह
का शुभारंभ विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
हापुड विधायक विजयपाल आढती ने आंगनवाड़ी के हित के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकरी दी।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मंजू तेवतिया,पूर्व चेयरमैन मालती भारती, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















