
गढ़मुक्तेश्वर के स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे हजारों मरीज
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिखेड़ा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के उपलक्ष्य में शनिवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन विधायक हरेंद्र तेवतिया ने फीता काटकर की।
शिविर में इलाके के लोगो को स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।विधायक ने शिविर में पहुंचे रोगियो से भी वार्ता की।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर सीएमओ डा किशोर आहूजा तथा अनेक स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















