हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अब बाजार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुल सकेंगे। बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी हापुड़ अनुज सिंह ने फैसला लिया है कि जनपद हापुड़ में दुकान, बाजार तथा सुपर मार्किट अब सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुल सकेंगे। वहीं रोजाना शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। बता दें कि इससे पहले बाजार खोलने का समय सुबह सात से शाम पांच बजे तक का था। इस दौरान लोगों को व व्यापारियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
ये भी पढ़ें: सट्टा वायरल वीडियो: कपड़ा व्यापारी के भाई से जुड़े तार:
बता दें कि कलस्टर जोन में आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर समस्त गतिविधि व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें:

प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, 90% लोन सुविधा, Call 9540030099























