
बिजली का बकाया जमा करो, वरना……
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने पूरे क्षेत्र में बिजली बिल का बकाया भुगतान करने हेतु उपभोक्ता को जागरूक करने का अभियान चलाया हुआ है। यह अभियान जनपद हापुड़ में भी चल रहा है।
इस अभियान के तहत हापुड़ के विद्युत केंद्रो से उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन से कॉल करके विद्युत कर्मी बकाया भुगतान जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं इसके बाद भी यदि उपभोक्ता बकाया जमा नहीं करता है तो विद्युत कर्मियों की टीम घर-घर जाकर तगादा करती है, यदि इसके बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करता है तो बिजली वाले कनेक्शन काट देते हैं और मीटर तक उखाड़ कर ले जाते हैं। विद्युत विभाग में उपभोक्ता से बकाया भुगतान करने की अपील की है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















