
अग्रवाल महासभा चुनाव में विजयी उम्मीदवारों का रोटरी क्लब हापुड़ ने किया अभिनंदन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। अग्रवाल महासभा (पंजीकृत), हापुड़ के त्रिवर्षीय चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद पर जीत दर्ज करने के उपरांत डॉ. आशीष अग्रवाल का रोटरी क्लब हापुड़ द्वारा जिमखाना क्लब में एक भव्य समारोह आयोजित कर विशेष अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब हापुड़ के सभी सम्मानित सदस्यों ने डॉ. आशीष अग्रवाल को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ (गुलदस्ता) भेंट कर उनका भावभीना स्वागत किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, सचिव प्रदीप त्यागी एवं कोषाध्यक्ष विकास कालरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ. पराग शर्मा, डॉ. विपिन गुप्ता, कवि बाजपेयी जी सहित क्लब के अनेक गणमान्य सदस्यों ने डॉ. अग्रवाल को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
सम्मान समारोह से गदगद डॉ. आशीष अग्रवाल ने रोटरी क्लब हापुड़ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता और समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। डॉ. अग्रवाल ने दोहराया कि जिन सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर वे चुनाव मैदान में उतरे थे, उन्हें पूर्ण निष्ठा और प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















