
धान के भावों से किसान खुश नहीं
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ नवीन मंडी स्थल पर धान की आवाके निरंतर बढ़ रही हैं। नवीन मंडी स्थल परिसर में जिधर भी नजर जाएगी धान ही धान दिखाई देगा। किसान धान का वाजिब दाम मिलने से आसपास के जनपदों से भी किसान धान लेकर हापुड़ में पहुंच रहा है। परंतु किसान धान के वर्तमान दाम से खुश नहीं है और किसान का कहना है कि धान पर किसान को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। एक तो धान की पैदावार कम निकल रही है दूसरे कम दाम मिलने से किसान पर दोहरी मार पड़ रही है।
हापुड़ मंडी में शनिवार को धान की आवाके करीब 10 बोरी की हुई और हाथ का धान 4251 रुपए प्रति कुंतल तथा कंम्वाइंड धान 3923 रुपए प्रति क्विंटल बिका। धान के भाव में तेजी का रुख बना है धान को फिलहाल स्टॉकिस्ट ले रहा है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















