
बाबूगढ़ में स्वच्छता अभियान के तहत निबंध एवं कला प्रतियोगिता आयोजित
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ द्वारा ‘स्वच्छता की सेवा एवं सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत निबंध एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में कस्बे के ओमप्रकाश अग्रवाल स्कूल एवं श्री नेहरू भारतीय सदन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन सुधा देवी ने बच्चों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















