
ई-रिक्शा चालक को दबंगों ने बीच सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में हुई ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में कुछ युवक ई-रिक्शा चालक को सड़क पर गिराकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बीच सड़क पर हुई मारपीट की घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। हापुड़ पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान करने में जुटी है। घटना के कारणों और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जांच जारी है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















