
👁 24 views Views
हापुड विधायक ने काली नदी पुल का शिलान्यास किया
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झंडा मुर्शिदपुर में सेतु निगम के काली नदी सेतु पहुंच मार्ग (अनुमानित लागत लगभग 11.26 करोड़ रुपए)का विधायक विजयपाल आढती ने विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया।इस पुल के निर्माण से विभिन्न गाँवों के लोगो को सीधा लाभ मिलेगा।विधायक ने कहा कि क्षैत्र का विकास और लोगों की समस्याओ का निदान उनकी प्राथमिकता है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर सहित सेतु निगम के अधिकारीगण और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















