
घर में घुसा विशालकाय अजगर, परिवार में मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कस्बे में एक घर में अचानक विशालकाय अजगर घुसने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर ने घर में पल रहे खरगोश के दो बच्चों को निगल लिया, जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना वन्यजीव प्रेमी संदीप को दी।
सूचना मिलते ही संदीप मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। अजगर के पकड़े जाने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जब अजगर का रिस्क्यू हुआ तो परिजनों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में अजगर के निकलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















