
जनपद के उद्योगो का ईटीपी संचालन का होगा औचक निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक गुरुवार की अपराह्न् 1:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सुश्री श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी; श्री गौतम सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी; श्री अनवर शेख, जिला विकास अधिकारी; डॉ सुनील कुमार, डिप्टी सीएमओ; श्री शिव बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी; श्री विपुल कुमार, प्रतिनिधि, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हापुड़; पर्यावरणविद् श्री भारत भूषण, लोक भारती; तथा जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला वृक्षारोपण समिति: जिले हापुड़ में वृक्षारोपण वर्ष 2026-27 के दौरान किये गए वृक्षारोपण के संदर्भ में समिति अध्यक्ष द्वारा जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन विभागों के पौधों की जियोटैगिंग का कार्य अपूर्ण है उसे दो दिवस में पूर्ण कराए।
जिला पर्यावरण समिति:
समिति अध्यक्षा द्वारा प्लास्टिक वेस्ट के उन्मूलन के लिए प्लास्टिक एक्शन प्लान 2026 तैयार कर कार्य करने को निर्देशित किया गया। म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट के उचित निस्तारण एवं क्रियान्वयन हेतु पोर्टल पर समय से रजिस्ट्रेशन कराने को निर्देशित किया गया।
जिला गंगा समिति: समिति अध्यक्ष द्वारा जिला गंगा समिति हापुड़ के अंतर्गत जिले में स्थापित सभी एसटीपी को सुचारू रुप से संचालित करने हेतु टीम गठित कर निरीक्षण जल निगम ग्रामीण और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ को निर्देशित किया कि रामपुर रोड हापुड़ में स्थित एस टी पी से समस्त नालों को टेपड करने को कार्य योजना बना कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद/हापुड़ को भी जनपद स्थित सभी इंडस्ट्रीज के ईटीपी के संचालन का औचक निरक्षण कर सूचना शीघ्र प्रेषित करने को निर्देशित किया गया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















