
👁 25 views Views
बैंक मैनेजर को मिली जान से मारने की धमकी
हापुड़,सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com):एक बैंक मैनेजर को दो सगे भाइयों ने जान से मारने की धमकी दी है।बैंक मैनेजर ने सुरक्षा की मांग की है।बाबूगढ के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुजफ्फारा-बागड़पुर शाखा के प्रबंधक अक्षय शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि 16 सितंबर को दो युवक बैंक पहुंचे और कथित तौर पर अनैतिक बैंक कार्य कराने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। बैंक का काम बाधित करने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। शाखा प्रबंधक ने दोनों सगे भाई नदीम व नौशाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















