
हापुड़: बंद रेलवे फाटक के नीचे से गुजरते लोग, हादसे का खतरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्याम नगर रेलवे फाटक पर लोगों की लापरवाही सामने आई है। रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद कई लोग फाटक के नीचे से गुजरते हुए नजर आए। जल्दबाजी में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक को पार करते दिखाई दिए।
फाटक के नीचे से गुजरते समय अगर अचानक ट्रेन आ जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद लोग सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए फाटक के नीचे से निकल रहे हैं। मौके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों को बंद रेलवे फाटक के नीचे से गुजरते देखा जा सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जरूरत है, ताकि लोग इस तरह जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार न करें। रेलवे प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से भी लोगों को जागरूक करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग की जा रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















