
👁 29 views Views
विपिन कांग्रेस में जिला सचिव नियुक्त
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड-मोदीनगर रोड निवासी विपिन कुमार ने गुरुवार को हापुड जिला कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने विपिन कुमार को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान विपिन कुमार को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर नियुक्त कर उन्हें मनोनयन पत्र भी सौंपा।
इस अवसर पर पंडित अरविंद शर्मा, रश्मि चौधरी, सुखपाल गौतम, यशपाल ढीलोर, गौरव गर्ग, देवेंद्र कुमार, बॉबी त्यागी, गोपाल भारती, महबूब अली आदि उपस्थित थे।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















