
रिश्वतखोर रिश्वत लेने खुद ही पहुंचा था क्लिनिक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील में तैनात रिश्वतखोर कानूनगो विजेंद्र सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को रंगे हाथों 50,000 की रिश्वत लेते दबोचा। आपको बता दें कि रिश्वतखोर इतना भ्रष्ट है कि वह रिश्वत लेने के लिए स्वयं ही मेडिकल स्टोर पर पहुंच गया जिसने बिना किसी चिंता के रिश्वत थाम ली। इसके पश्चात एंटी करप्शन ने रंगे हाथों उसे दबोच लिया। रिश्वतखोर कानूनगो विजेंद्र सिंह छटपटाने लगा जो रात भर करवटे बदलता रहा। वहीं रिश्वतखोर के साथियों में भी बेचैनी का माहौल है। सूत्रों ने बताया कि रिश्वतखोरों के आतंक से वह परेशान है।
आपको बता दें कि कानूनगो विजेंद्र सिंह ने सौलाना गांव निवासी चिकित्सक डॉक्टर केपी सिंह से जमीन संबंधी कागज के एवज में डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी। बुधवार को कानूनगो ₹50,000 की पहली किस्त लेने के लिए चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचा जिसके बाद उसे टीम ने जाल बिछाकर दबोच लिया। इसके बाद टीम रिश्वतखोर को पकड़कर धौलाना तहसील पहुंची तो वहां भी अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















